दुर्ग, 19 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना सुपेला पुलिस ने निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग कर रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18-11-25 को प्रार्थी अविनाश कुमार ने थाना सुपेला में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात सेक्टर एक निवासी चन्दर राव , सूर्या कांत निर्मलकर उर्फ विवान सिंघानिया एवं देवेंद्र कुमार सहारे निवासी सेक्टर एक भिलाई से हुई जिन्होंने स्नेहांशु नामदेव की कंपनी निशा बिजऩेस कंसलटेंसी एवं यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन में स्वयं कार्य करना तथा उक्त कंपनी में निवेश करने पर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से प्रतिमाह 10-15 प्रतिशत का भारी मुनाफा का प्रलोभन दिया जाकर प्रार्थी तथा उसकी बहन कुमारी सोनम वर्मा निवासी सेक्टर 07 भिलाई तथा रिस्तेदार तुलाराम चन्द्राकर, संदीप चन्द्राकर, दोस्त अक्षत पाठक सभी निवासी आदर्श नगर दुर्ग से दिनांक 06.06.2025 से दिनांक 04.08.2025 के मध्य टी-सूर्यामाल स्थित निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन में स्नेहांशु एवं उनकी पत्नि डाली नामदेव, निशा मानिकपुरीसे मिलवाये तथा योजनाबद्ध तरीक़े से मुनाफा का लालच देकर शेयर ट्रेडिंग के नाम से प्रतिमाह 10 से15 प्रतिशत लाभ देने का लालच देकर छलपूर्वक एवं धोखाधडी पूर्वक कुल 35 लाख रू रकम निवेशित कराया गया और आज दिनांक तक ना तो मुनाफ ा और ना ही मूलधन का भुगतान किया गया है प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया है।
आवेदन पत्र पर प्रथम दृष्टिया अपराध घटित होना पाये जाने पर धारा बीएनएस का कायम प्रकरण में शामिल तीनो आरोपी गणों के विरुद्ध प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी चंदर राव के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त रकम से क्रय किया गया द्मद्बड्ड कार कीमत लगभग 13 लाख जब्त किया गया है तीनो आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है
रूपये की धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।
लोकेश
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

