रायपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज धान खरीदी के चौथे दिन 1722 किसानों ने 74 हजार 337.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 3571 किसानों ने 1 लाख 51 हजार 370.40 क्विंटल की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

