सारंगढ़-बिलाईगढ़ 21 अप्रैल 2026 (आरएनएस) प्रशासन अब फुल एक्शन मोड में आ गया है, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने साफ कर दिया है कि जनता की शिकायतें अब फाइलों में नहीं अटकेंगी बल्कि सीधे गांवों में जाकर मौके पर निपटेंगी, इसी रणनीति के तहत 1 मई से 10 जून तक 15 से 20 पंचायतों के क्लस्टरों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे जहां हर विभाग की टीम मौजूद रहेगी और शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा, कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन से मिले आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली को परखा और स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित रखने की गुंजाइश अब नहीं बचेगी, वहीं जिले के सूखाग्रस्त इलाकों में पानी की किल्लत को लेकर भी कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया और पेयजल व्यवस्था को बरसात तक बनाए रखने के आदेश दिए, साथ ही पशु-पक्षियों के लिए नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिए गए, सबसे बड़ा फोकस लंबित भुगतानों पर रहा जहां कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि आरबीसी 6-4 प्रकरण, मनरेगा मजदूरी, पेंशन, पीएम आवास और अन्य सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं के भुगतान 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरे किए जाएं और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए, महतारी वंदन योजना को लेकर भी सख्ती दिखाई गई और सभी हितग्राहियों को जून तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए, कलेक्टर ने साफ किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और इससे फर्जी लाभार्थियों की पहचान होगी जबकि असली हितग्राही को सीधा लाभ मिलेगा, निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान भी कलेक्टर ने ढिलाई बर्दाश्त नहीं की और स्पष्ट कहा कि हर काम तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए, इसी दौरान खेलभांठा ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार में सुस्ती मिलने पर आरईएस इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई गई, जिससे साफ संकेत मिल गया कि अब लापरवाही पर सीधे कार्रवाई तय है, पूरे घटनाक्रम में प्रशासन का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—काम करो या जवाब दो, क्योंकि अब जनता की समस्या का समाधान ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

