चंडीगढ़ ,20 नवंबर(आरएनएस)। जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम में विशेष अदालत ने मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दी गई रिपोर्ट और अदालत में दायर आवेदन के आधार पर की गई। विजिलेंस के मुताबिक जांच के दौरान ग्रेवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई और बाद में उनका नाम एफआईआर में जोड़ा गया।
दरअसल आय से अधिक संपत्ति मामले में अरेस्ट पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़तीं जा रही हैं। हाल ही में मजीठिया पर भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा चलाने की भी मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि तीन बार विधायक रह चुके बिक्रम मजीठिया को 25 जून को अमृतसर स्थित आवास और 25 अन्य ठिकानों पर तड़के की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस टीम ने इस दौरान डिजिटल उपकरण, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर इंदरपाल सिंह ने अदालत में बताया कि गजपत सिंह ग्रेवाल को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन वे न तो जांच में पेश हुए और न ही किसी तरह का सहयोग किया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

