०अन्य विभागों के 14 अधिकारी बनाए गए समिति प्रबंधक, धान खरीदी कार्य सुचारू रखने निर्देश जारी
कोरिया, 20 नवम्बर (आरएनएस)। धान उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) कोरिया द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है।छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिले में समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के स्थान पर अन्य विभागों के 14 अधिकारियों को समिति प्रबंधक का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।शासन से प्राप्त पत्र के तहत निर्देशित किया गया था कि धान खरीदी व्यवस्था में आवश्यकीय मानव संसाधन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अन्य विभागों के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का दायित्व दिया जा सकता है। इसी के अनुपालन में कलेक्टर कोरिया द्वारा जारी पूर्व आदेश के तहत नियुक्त धान खरीदी प्रभारियों को अब संबंधित समितियों में समिति प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है।वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिन अधिकारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है, उनमें ग्रा.कृ.वि. अधिकारी, ग्रा.उ.वि. अधिकारी तथा कृषि एवं उद्यान विभाग के कुल 14 अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी धान खरीदी केंद्रों धौराटिकिरा, जामपारा, सरभोका, तरगंवा, झरनापारा, सलबा, रजौली, सोनहत, रामगढ़, बंजारीडांड, पोड़ी, जिल्दा और बैमा में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे।समिति प्रबंधकों को दिए गए प्रमुख निर्देशप्रतिदिन समिति में अनिवार्य उपस्थिति,धान खरीदी हेतु आवश्यक बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, प्राप्त बारदाने की गुणवत्ता पर सतत निगरानी, समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया को निर्विघ्न संचालित करना, राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी संबंधी जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा अगले आदेश तक जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

