भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने नव नियुक्त मंत्री रामा निषाद और श्रेयासी सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं
पटना, 20 नवंबर (आरएनएस )।बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने नव नियुक्त मंत्री रामा निषाद और श्रेयासी सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार मुलाकात की और उनके साथ बिहार के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर वर्तमान राजनीति और राज्य की भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किए। समारोह में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास, स्थिरता और सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत का समर्थन किया। राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सान्निध्य में बिहार का नव सूर्योदय संभव है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित सभी ने #विकसित_बिहार_का_शपथ का नारा दोहराते हुए भविष्य की प्रगति की कामना की।

