० जोन 7 ने आमापारा, समता कॉलोनी मुख्य मार्ग कब्जामुक्त करने लगभग 25 ठेले, 25 विज्ञापन बोर्ड हटाए, सड़क पर रखे सामानों की जप्ती की, 3000 रूपये सड़क बाधा जुर्माना वसूला
रायपुर, 20 नवम्बर (आरएनएस)। आज टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 4 अतर्गत शास्त्री बाजार एवरग्रीन चौक मुख्य मार्ग पर जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को मुख्य बाजार क्षेत्र मार्गो में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने अभियान चलाया गया। नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए शास्त्री बाजार एवरग्रीन चौक मुख्य मार्ग पर लगभग 20 अवैध ठेलों के कब्जे को हटाया गया और मार्ग के किनारे पसरा व्यापारियो द्वारा सडक पर कब्जा जमाकर रखे गये टेबल आदि सामानों को व्यवस्था सुधारने नियमानुसार कडाई के साथ जप्त कर लिया गया, साथ ही सड़क सीमा में कब्जा करके दुकानदारों द्वारा निर्मित 4-5 अवैध शेड को हटाने और सड़क पर कब्जा कर रखे गए दुकान दारों के सामानों की जप्ती करने की कार्यवाही करते हुए मुख्य बाजार के मार्गो को कब्जामुक्त करवाया। इसी प्रकार टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 7 अंतर्गत आमापारा मुख्य मार्ग और समता कॉलोनी मुख्य मार्ग में अभियान चालकर जोन 7 नगर निवेश विभाग और निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩ दस्ता की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 25 अवैध ठेलों, लगभग 25 अवैध विज्ञापन बोर्डो को मार्ग से हटाकर मुख्य मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करते हुए और सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत व्यापारियों से 3000 रूपये सड़क बाधा शुल्क जुर्माना की वसूली कर यातायात जाम की समस्या से त्वरित रूप से नागरिकों और व्यापारियों को मुख्य मार्ग में सुगम आवागमन राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत उपलब्ध कराया गया।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

