रायपुर, 20 नवम्बर (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी है कि शंकर नगर की कुछ आंतरिक सड़कों, जो लगातार पानी के प्रभाव में रहने से खराब हुई हैँ, का डामरीकरण एक माह के भीतर कर दिया जाएगा। इस हेतु पूर्व में प्रस्ताव बनाकर 15वें वित्त आयोग अंतर्गत विधानसभावार राशि रू. 2.50 करोड़ की निविदा कर दी गई है। कार्यादेश करने के पश्चात शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जावेगा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

