रायपुर, 20 नवम्बर (आरएनएस)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोनो की टीमो द्वारा जनहित में जनस्वास्थ्य सुरुक्षा बाबत सघन अभियान चलाते हुए विभिन्न जोनो में 63 स्थानो पर व्यक्तियो, संस्थाओ से गदगी पाये जाने पर 36200 रू का जुर्माना वसूला एवं 4 दुकानदारो जोन 1 के 2 और जोन 6 के 2 दुकानदारो पर दुकान में समझाईश देने के बाद भी कचरा रखने डस्टबीन ना रखे जाने पर 1300 रू का जुर्माना किया गया। इस तरह कुल 37500 रू. का जुर्माना संबधितो को भविष्य के लिए समझाईश देते हुए वसूला गया। जोन 1 ने 2 व्यक्तियों से 1000 रू. जोन 2 ने 14 व्यक्तियो से 7300 रू, जोन 3 ने 1 व्यक्ति से 500 रू. जोन 4 ने 10 व्यक्तियो से 4800 रू, जोन 5 ने 6 व्यक्तियो से 13000 रू. जोन 6 ने 4 व्यक्तियो से 4400 रू जोन 8 ने 9 व्यक्तियो से 2200 रू जोन 9 ने 10 व्यक्तियो से 3000 रु, जोन 10 ने 9 व्यक्तियो से 1000 रू का जुर्माना गंदगी पाये जाने पर वसूला। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं जोनो की टीमो द्वारा जनहित में जनस्वास्थ्य सुख्क्षा हेतु समझाईश देकर गदगी पाये जाने पर और डस्टबीन नहीं रखे जाने पर जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निर्देशानुसार जारी रहेगी।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

