नकुल कुमार मंडल
कोलकाता/ नई दिल्ली 20 Nov, (Rns) । पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब फोकस बंगाल चुनाव पर कर दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को और धार देना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के भयानक जंगलराज में फंसा हुआ है, जहां निर्दोष लोग संकट में हैं और हिंदुओं को प्रताड़ना मिल रही है। उक्त आरोप आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लगाया और कहा कि, जिस तरह से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है उसी तरह अब बंगाल की भी बारी है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को ईमानदारी और प्रतिबद्धता का टेस्ट बताते हुए दावा किया है कि “अब बिहार के बाद बंगाल की बारी है”। मनोज तिवारी ने विश्वास जताया कि एनडीए ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कार्यशैली के साथ मोदी जी के नेतृत्व में जाकर बंगाल जरूर जीतेगी। वहीं, तेजस्वी यादव के ट्वीट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी को आंख बड़ी करके बिहार का काम देखना चाहिए, क्योंकि बिहार ने गुंडागर्दी और जंगलराज को हटाकर संस्कारी भाव को बनाए रखा है। मनोज तिवारी ने कहा कि अब उनलोगों का लक्ष्य बंगाल है और वह बंगाल की ओर रुख कर रहे है। वहीं बिहार के मुद्दे पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि, एक समय बिहार की जो हालत रही है वह किसी से छुपा नहीं है। तेजस्वी यादव के ट्वीट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी को आंख बड़ी करके बिहार का काम देखना चाहिए, क्योंकि बिहार ने गुंडागर्दी और जंगलराज को हटाकर संस्कारी भाव को बनाए रखा है। इसी तरह से एक दिन पहले भाजपा सांसद रवि किशन ने भी कहा था कि अब पश्चिम बंगाल में भी हमारी सरकार बनेगी। बहरहाल जो भी हो भाजपा सूत्रों की माने तो बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के लिए रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बीजेपी ने अपने ताकतवर नेताओं को झोंकने का फैसला किया है। बिहार की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा था कि गंगाजी बिहार से होकर बंगाल तक जाती है। बंगाल में जीत बीजेपी का एक बड़ा सपना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

