सिलीगुड़ी 20 Nov, (rns) । शहर से तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता है। जिसकी शिकायत आज पीड़ित परिवार की तरफ से प्रधान नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। बच्चियों के नाम दीपा रॉय, मोनिका सरकार और प्रियंका शील है। ये सभी कवि सुकांता हाई स्कूल की छात्रा है। जबकि तीनों सिलीगुड़ी नगर निगम के एक वार्ड नंबर के पंचानन कॉलोनी की रहने वाली है। पीड़ित परिवार की तरफ से बताया गया कि तीनों बुधवार अपनी एक दोस्त की जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। सूत्रों के अनुसार, नाबालिग बच्चियों को आखिरी बार बुधवार दोपहर कवि सुकांता स्कूल के सामने देखी गई थी। इधर, पीड़ित परिवार की तरफ से दर्ज शिकायत के आधार पर प्रधान नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

