राजनांदगांव , 20 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना बसंतपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र से गुम हुए बालक को ढूंढकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एक जागरूक व्यक्ति की सूचना पर गुम बालक को बरामद किया था।
बता दें कि दिनांक 19.11.2025 के रात्रि 11:30 बजे किसी सज्जन व्यक्ति ने फोन कर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू थाना बसंतपुर को सूचना दिया कि एक नाबालिक बालक जिला अस्पताल परिसर में गाडी पार्किंग के पास डरा सहमा हुआ बैठा है, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम नही बता पा रहा है। जिस संबंध में बसंतपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम को मौके पर रवाना कर तस्दीक कराया गया। जहॉ पर एक 10 वर्षीय बालक जिला अस्पताल परिसर में डरा सहमा हुआ मिला। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा मैम के मार्गदर्शन पर तत्काल परिजनों तक पहुंचने का निर्देश मिला, जिसे जिला अस्पताल पुलिस चौकी लाकर दुलार, पुचकार कर पूछताछ किया जो अपना नाम गगन साहू कन्हारपुरी राजनांदगांव का रहने वाला व घर भूल जाना बताया। उक्त बालक को लेकर कन्हापुरी राजनांदगांव ले जाया गया जहॉ के स्थानीय निवासी से उक्त बालक के संबंध में पूछताछ करने पर बालक को भीम साहू निवासी कन्हारपुरी के पुत्र के रूप में पहचान किये तथा उक्त बालक को उनके पिता भीम साहू निवासी कन्हापुरी को सुपुर्द किया। पिता अपने 10 वर्षीय पुत्र को पाकर राजनांदगांव पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। राजनांदगांव पुलिस आम जनता से इसी प्रकार सहयोग की भांवना रखने की आपेक्षा रखती है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

