मुंबई ,30 मई ,। शेयर बाजार में इन दिनों अडानी ग्रुप की एक कंपनी अपने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रही है। हम बात कर रहे हैं अडानी टोटल गैस (्रस्रड्डठ्ठद्ब ञ्जशह्लड्डद्य त्रड्डह्य) की, जिसके शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार रॉकेट जैसी तेजी बनी हुई है। बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन इस शेयर ने जबरदस्त उड़ान भरते हुए अपना एक साल का नया रिकॉर्ड हाई छू लिया। सिर्फ 6 दिन के भीतर इस शेयर ने निवेशकों को करीब 35 फीसदी का बंपर रिटर्न दे दिया है। बाजार के ताजा आंकड़ों को देखें तो पिछले तीन महीने में यह शेयर लगभग 83त्न तक चढ़ चुका है। आज भी बाजार में यह शेयर करीब 3त्न की बढ़त के साथ ?832.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले बीते बुधवार, 27 मई को अकेले एक ही दिन में इसमें 16 फीसदी से ज्यादा का विशाल उछाल आया था। अब आम निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस तेजी का फायदा उठाकर प्रॉफिट बुकिंग (मुनाफावसूली) कर लेनी चाहिए या फिर आगे और बड़ी कमाई के लिए रुकना चाहिए?
आखिर क्यों आई अडानी के इस शेयर में अचानक इतनी बड़ी तेजी?
ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस का फायदा: पहला कारण ग्लोबल मार्केट के हालातों से जुड़ा है। दुनियाभर में ऊर्जा (श्वठ्ठद्गह्म्द्द4) की लागत लगातार बढ़ रही है। मिडिल ईस्ट में जारी जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण पिछले दो हफ्ते में ही सीएनजी (ष्टहृत्र) की कीमतों में चार बार इजाफा हो चुका है। इसका सीधा फायदा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (ष्टत्रष्ठ) का काम करने वाली अडानी टोटल गैस जैसी कंपनियों को मिलने की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में उनका नेट प्रॉफिट काफी सुधर सकता है।
दमदार तिमाही नतीजे: इसके अलावा, कंपनी के मार्च तिमाही के बेहद शानदार नतीजों ने भी आग में घी का काम किया है, जिससे बड़े संस्थागत निवेशकों ने इस शेयर पर अपना भरोसा और बढ़ा दिया है।
एक्सपर्ट्स की राय: आगे कहां तक जाएगा भाव?
शेयर बाजार में जब भी कोई स्टॉक इतनी आक्रामक रफ्तार से भागता है, तो निवेशकों की नजर उसके अगले टारगेट पर टिक जाती है। बुधवार को बीएसई (क्चस्श्व) पर यह शेयर 13.35 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ ?808.10 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान यह 16.33 फीसदी उछलकर ?829.35 के एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
बोनांजा के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुणाल कांबले का मानना है कि इस शेयर में भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ एक मजबूत ‘ब्रेकआउटÓ आया है और यह अपने सभी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को पार कर चुका है। उनके मुताबिक, अगर यह शेयर ?740 के स्तर से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है, तो आने वाले समय में यह बेहद आसानी से ?850 से लेकर ?900 तक का सफर तय कर सकता है।
‘ह्र1द्गह्म्ड्ढशह्वद्दद्धह्लÓ ज़ोन में शेयर, निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चेतावनी
मुनाफे की इस शानदार चमक के बीच बाजार के जानकारों ने छोटे और नए निवेशकों को एक जरूरी चेतावनी भी दी है। टेक्निकल एनालिस्ट्स के मुताबिक, मोमेंटम इंडिकेटर्स साफ इशारा कर रहे हैं कि यह शेयर फिलहाल “ओवरबॉट” (ह्र1द्गह्म्ड्ढशह्वद्दद्धह्ल) जोन में चला गया है। इसका आरएसआई (क्रस्ढ्ढ – रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 75 के पार निकल चुका है।
आसान शब्दों में कहें तो इस शेयर में फिलहाल क्षमता से ज्यादा खरीदारी हो चुकी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में इसके भाव में हल्का करेक्शन (गिरावट) या ठहराव (कंसोलिडेशन) देखने को मिल सकता है। अगर बाजार में कोई बड़ी गिरावट आती है, तो नीचे की तरफ इस शेयर के लिए ?700 से लेकर ?645 के स्तर पर एक बेहद मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।
मुनाफे का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और तिमाही आंकड़े
अगर कंपनी के बुनियादी कामकाज (स्नह्वठ्ठस्रड्डद्वद्गठ्ठह्लड्डद्यह्य) पर नजर डालें, तो आंकड़े काफी मजबूत नजर आते हैं। वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर ?168.34 करोड़ हो गया है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले भी 8 फीसदी ज्यादा है। वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 16.2 फीसदी उछलकर ?1,694.61 करोड़ तक पहुंच गया।
कमाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जिन निवेशकों ने महज 3 महीने पहले 2 मार्च 2026 को इसके एक साल के निचले स्तर ?453.50 पर पैसा लगाया था, उनकी लगाई गई पूंजी आज बढ़कर लगभग दोगुनी (83त्न की बढ़त) हो चुकी है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

