राजनांदगांव, 20 नवंबर (आरएनएस)। राजनांदगांव की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के मामले में पिछले दो साल से फरार चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाईक बरामद कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने वर्ष 2023 में जेल रोड से बाईक चोरी की थी।
मिली जानाकारी के अनुसार दिनांक 14.11.2023 को प्रार्थी विवेक वर्मा पिता बहादुर वर्मा उम्र 38 साल निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 13.11.2023 को जेल रोड पान ठेला के पास राजनांदगांव से आरोपी समीर खान पिता बाबर खान निवासी मिलचाल जिला राजनांदगांव द्वारा इसकी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर कमांक सीजी 08 ए टी 7152 किमती 30,000 रूपये को चोरी कर ले जाना बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अपराध धारा 379 भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले में आरोपी पतासाजी हेतु खोजी दल का गठन कर आरोपी समीर खान पिता बाबर खान निवासी मिलचाल राम मंदिर के पास राजनांदगांव छ0ग0 का लगातार पतासाजी किया जा रहा था। कि मुखबीर की सूचना पर दिनांक 19.11.2025 को आरोपी समीर खान पिता बाबर खान उम्र 35 साल निवासी मिलचाल राम मंदिर के पास थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छग को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर कमांक सीजी 08 ए टी 7152 किमती 30,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्व प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.11.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आरोपी 02 साल से फरार था, जिसे मोटर सायकल सहित पकडऩे में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

