राजनांदगांव, 20 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना बसंतपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में विगत 6 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीडि़ता को अपने घर खाना बनाने के लिए बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दिनांक 01.03.2025 को शिकायत आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 22.09.2022 को आरोपी विजय यादव इसे अपने घर दीनदयाल कॉलोनी में खाना बनाने के लिए बुलाकर इसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा किसी को बताने पर जान से खतम करने की धमकी दिया तथा पीडिता व उसके परिवार को जादू टोना कर मरवा देने की धमकी देकर पीडिता के साथ अलग-अलग स्थानो पर ले जाकर इसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया है तथा पीडिता के बगैर जानकारी के विडियों बनाकर टेलीग्राम में भेजा है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 376,376(2)(एन),506 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी उपरान्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी विजय यादव के सकुनत में दबिश देकर पतासाजी किया जो 01.03.25 सकुनत से फरार चल रहा था तथा अपना मोबाईल बंद कर पुलिस से लुक छिप रहा था। मामले में टीम गठित कर फरार आरोपी विजय यादव के पतासाजी हेतु हर संभव ठिकानो पर पता किया गया किन्तु पता नही चल पाया। आज दिनांक मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी विजय यादव अपने जमानत के सिलसिले में न्यायालय परिसर राजनांदगांव के आसपास दिखाई देने की सूचना के आधार पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी विजय यादव पिता पंचराम यादव निवासी दीनदयाल कॉलोनी राजनांदगांव को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

