धमतरी, 20 नवम्बर (आरएनएस)। सुपर सक्सेस कोचिंग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। जहां बच्चों ने मलाजकुंड और गडियां पहाड़ के बारे में जो जानकारी कक्षा में शिक्षकों से ली उसे वास्तविक रूप से देखा और समझा। कोचिंग के संचालक तरुण राय ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता हैं जहां बच्चों को ऐसी जगह ले जाया जाता हैं जहां पर बच्चे जाकर अपने किताबी ज्ञान को वास्तविक ज्ञान में बदल सके। चूंकि बच्चे देखकर ज्यादा अच्छे से सीखते हैं तो कोशिश होती है कि हम जो जानकारी बच्चों को देते हैं उसका बच्चे स्वयं भी अवलोकन करें। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने के लिए देवेश देवांगन का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने बच्चों के मार्गदर्शक का कार्य किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

