राहु केतु के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जानिए आप सिनेमाघरों में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म कब देख सकेंगे।
राहु केतु के निर्माताओं ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, नए साल में, दशा और दिशा बदलने आ रहे हैं राहु केतु। राहु केतु 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
फिल्म राहु केतु में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी और फैंटेसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग मुंबई और मनाली में हुई है।
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा फिल्म फुकरे में एक साथ काम कर चुके हैं। फुकरे पुलकित और वरुण की एक साथ पहली फिल्म थी। कॉमेडी फिल्म फुकरे 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। यह चार दोस्तों की कहानी है, जो पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं, लेकिन इसमें एक महिला गैंगस्टर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) शामिल हो जाती है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मनजोत सिंह, प्रिया आनंद और ऋचा चड्ढा ने अभिनय किया है। वहीं अब फैंस को पुलकित और वरुण की जोड़ी फिल्म राहु केतु में नजर आएगी।

