० भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के स्ढ्ढक्र 2025 प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने गुरुर नगर पंचायत में ली बालोद ० विधानसभा स्तरीय स्ढ्ढक्र समीक्षा बैठक
धमतरी, 21 नवंबर(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के स्ढ्ढक्र–2025 प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने गुरुर नगर पंचायत में बालोद विधानसभा स्तरीय स्ढ्ढक्र समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक मतदाता की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि स्ढ्ढक्र 2025 अभियान भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब बूथ स्तर तक बैठकों, संपर्क अभियानों और डिजिटल प्रविष्टियों को प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और ऑनलाइन प्रविष्टि में किसी भी प्रकार की देरी न हो, हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान को गति दे, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक सरल भाषा में पहुँचाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी हैं, इसलिए जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ हर कार्य को पूर्ण करना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा का आधार कार्यकर्ता है और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की रीढ़ है, उन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक और पारदर्शी तरीके से स्ढ्ढक्र प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्ढ्ढक्र 2025 केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी की आगामी रणनीति की मजबूत नींव है, संगठन का हर कार्यक्रम टीम भावना से संचालित हो, तभी उसका प्रभाव अधिक होता है। सभी मंडलों और बूथों में सक्रिय संवाद, नियमित समीक्षा और सतत फॉलो-अप आवश्यक है। जिस बूथ पर जितनी मजबूती होगी, उतनी मजबूती विधानसभा में दिखाई देगी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, पुरुर मण्डल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डे, गुरुर मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, सनौद मण्डल अध्यक्ष खेमलाल देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्ढ्ढक्र 2025 की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

