0-पवन साय के बंगाल से लौटने पर महत्वाकांक्षी नेता सक्रिय
0-भाजपा संगठन द्वारा नाम नहीं भेजने पर कार्यकर्ताओं में रोष
रायपुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके है, लेकिन चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों तथा वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिकों को एल्डरमेंन बनाने की प्रक्रिया की संगठन द्वारा शुरूआत हो गई है, लेकिन संगठन में ही विवाद होने के कारण नगरीय निकाय विभाग में नहीं पहुंच पाई है। जिसके कारण भाजपा के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता परेशान हैं।
नगरीय निकाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 180 नगरीय निकाय है, कुल 13 नगर निगम है, जिनमें से रिसाली, भिलाई नगर निगम में चुनाव नहीं हुए हैं, जिसके कारण अब यहां पर निर्वाचित जनप्रतिनधि बैठ गए हैं। वहां पर एल्डरमेंन नियुक्त किया जाएगा। शासन के अनुसार नगर निगम में 9 से 10, नगर पालिका में 5 तथा नगर पंचायत में 3 एल्डरमेंन शासन द्वारा नियुक्त करने का प्रावधान है। इसमें दिव्यांगों का कोटा भी निश्चित किया गया है। आरक्षित श्रेणी के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग पहले ही पार्षद बन चुके है, इसलिए नगरीय निकाय चुनाव में एल्डरमेन बनाने की आवश्यकता नहीं है।
छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री पवन साय पश्चिम बंगाल से आ गए है, उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है, वे 60 विधानसभा क्षेत्र देख रहे हैं। राज्य में अब विधायकों और सांसदों और जिला अध्यक्षों की अनुशंसा पर एल्डरमेंन बनाए जाएंगे। ज्ञात रहे निगम मंडलों में नियुक्ति की जा रही है, अब शेष कार्यकर्ताओं को यहां पर नियक्तियां दी जाएगी। एल्डरमेंन को निर्धारित वेतनमान के अलावा अपने वार्ड में विकास एवं निर्माण कार्य करने की अनुशंसा होगी।
आर. शर्मा
०००

