रायपुर, 21 अगस्त (आरएनएस)। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण मामलों के बीच राज्य सरकार इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर चुकी है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण रोकने के लिए नया कानून लाया जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने नक्सली कमांडर हिडमा की मौत पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को लेकर तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया दी। विजय शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि ताड़मेटला की घटना, बस्तर में आठ महीने के मासूम की हत्या और झीरम हमले जैसी बड़ी घटनाओं पर चुप रहने वाले लोग अब बयान देकर संवेदनाओं को आहत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के इस महीने हो रहे दूसरे दौरे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा समय दिया जाना सकारात्मक संकेत है और इससे शासन-प्रशासन को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के हालिया दौरे से भी राज्य को विशेष पहचान मिली है। डीजीपी कॉन्फ्रेंस को लेकर विजय शर्मा ने बताया कि यह वार्षिक कार्यक्रम नवाचारों की जानकारी साझा करने और पुलिसिंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

