0-23 नवंबर से लगेगा बीटीआई ग्राउंड में आवास मेला
रायपुर, 21 अगस्त (आरएनएस)। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को कर्ज से मुक्ति दिला दी गई है। अब लोगों के लिए 2000 करोड़ के नए आवासीय प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं।
आवास मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड पर 790 करोड़ रूपए का कर्ज था जिसे अब चुका दिया गया है। अब नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। जिसे बीटीआई ग्राउंड में आवास मेले का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक आयोजन किया जाएगा। लोगों को सभी सुविधा देने एक पोर्टल का शुभारंभ होगा। हितग्राही केवल एक प्रतिशत राशि जमा कर भवन बुक करा सकेंगे। मेले में अटलनगर नवारायपुर की परियोजनाओं को विजिट कर सकेंगे। घर खरीदने वालों को बैंक का लोन भी दिलाया जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि योजनाओं की जानकारी संपत्ति एक ही मंच पर प्रस्तुत की जाएगी। मेले से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर जानकारी लिया जा सकता है। ओपी चौधरी ने बताया कि जीरोएसटू के तहत हाउसिंग बोर्ड ने रिकार्ड तोड़ मकान बेचकर आय अर्जित की। जब कार्यभार संभाला था तब छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मंडल की मरणाशन थी। आने वाले समय में मकान लेने वाले हितग्राहियों को हाउसिंग बोर्ड द्वारा पोर्टल के जरिए अधिक से अधिक जानकारी देकर मकान विक्रय किए जाएंगे। आवास मेले में आने वाले हितग्राहियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर मकान खरीदने पर नियमानुसार छुट भी दी जाएगी। चौधरी ने बताया कि सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर ईडब्ल्यूएस तथा दीनदयाल आवास को बेचने के लिए नियमों में संशोधन कर दिए हैं ताकि मकान बड़ी संख्या में बिक सके।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

