भानुप्रतापपुर, 21 नवम्बर (आरएनएस)। शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह दिवस न केवल लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता का जश्न है, बल्कि पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी पर गहन विचार-विमर्श का मंच भी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आकाश श्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशिष्ट अतिथि ऋषभ जैन डीएफओ, रत्नेश सिंह जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुमंत सिन्हा एवं प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि आकाश श्रीश्रीमाल ने संबोधित करते हुए छात्रों से कहा पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है। पुलिस और पत्रकारिता का एक जैसे काम है। जिस पद में हम है इसमें भी पत्रकारिता के चलते हमें घटना, दुर्घटना व अन्य जानकारी मिलता है जिसे अपडेट रहते है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण भूमिका है। खासकर बस्तर में पत्रकारिता सबसे ज्यादा चुनौती है। नक्सली घटनाओं को लोगों तक पहुँचाना बहुत कठिन है। पत्रकारिता कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा पत्रकारिता को निष्पक्ष रूप से सत्यता को जांचकर प्रसारित और प्रकाशित करें। फेक न्यूज वर्तमान में तेजी से फैलती है। बम होने का अफवाह हो या कोई और इससे बचना चाहिए। पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाएं। मैं कही भी रहूं यहाँ से सूचना आना चाहिए। भानुप्रतापपुर कॉलेज में पढ़े छात्र पत्रकारिता में देश भर में नाम रोशन हो। उन्होंने मीडिया की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि सत्य और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की नींव है। किसी भी व्यक्ति की सफलता समचारों के बिना संभव नहीं है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डीएफओ ऋषभ जैन ने पत्रकारों की सुरक्षा पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि पत्रकारों की सुरक्षा का ध्यान रखें। जिससे वह समाज को दिशा दिखा सके। लोकतंत्र के चौथा स्तम्भ पत्रकारिता है। समाज को पत्रकारिता के माध्यम से सही जानकारी दे। उन्होंने यह भी कहा कि एक जागरूक मीडिया ही टिकाऊ विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। प्राचार्य डॉ रश्मि सिँह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। प्राचार्य ने कहा बस्तर संभाग के यह एक मात्र कॉलेज है जहाँ पत्रकारिता की पढ़ाई हो रही है। शुरु में छात्र-छात्राएं कम थे वर्तमान 100 बच्चे है। इस क्षेत्र में रिस्पॉन्स बढ़ रहा है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं।जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने भी पत्रकारिता के महत्व को बताते हुऐ समाज में इसकी उपयोगिता को बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता नैतिकता और निडरता सर्वोपरि होनी चाहिए। पत्रकारिता के छात्रों को यह समझना चाहिए कि वे समाज के प्रति जवाबदेह हैं।भानुप्रतापपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने कहा वर्तमान में पत्रकारिता कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सुनने को मिलता है पत्रकार की हत्या हो गई, हमला हो गया। इसके लिए सुरक्षित रहकर और निष्पक्षता से सभी पक्षों जानकर प्रकाशित और प्रसारित करें। फेक न्यूज से बचे और कोई भी खबर की तह तक जाकर खबर बनाएं। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीदाम ढाली ने पत्रकारिता विभाग की जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दुबे ने भी संबोधित किया।
पत्रकारिता शिखर सम्मान से नवाजा
पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी सामंत साहू, पारस कडिय़ाम, भूमिका दर्रो और डिकेश्वर को पत्रकारिता शिखर सम्मानसे सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को पहचानता है। साथ ही महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनएसएस बी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समा बंधा
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों ने मंच पर समा बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया।इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य राजीव श्रीवास, गिरधारी नरेटी, वरिष्ठ प्राध्यापक कमल किशोर प्रधान, जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्षडॉ. नसीम अहमद मंसूरी, एनईपी संयोजक रितेश कुमार नाग, रेडक्रॉस प्रभारी सुषमा चालकी, क्रीड़ा अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास , स्नेहा रितेश नाग, योगेश यादव, मुकेश डहरवाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी खिलेश्वर नेताम एवं आभार व्यक्त जश्मिन उसारे ने किया।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

