गरियाबंद 23 अप्रैल (आरएनएस) नशे के खिलाफ चल रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया कि घरों में छिपाकर रखा गया अवैध शराब का खेल मौके पर ही खत्म हो गया और दो आरोपी सीधे गिरफ्त में आ गए, 23 अप्रैल को थाना गरियाबंद पुलिस को लगातार दो अलग-अलग मुखबिर सूचनाएं मिलीं कि ग्राम बरबाहरा में कुछ लोग अपने घरों में कच्ची महुआ शराब छिपाकर बेचने की तैयारी में हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए दोनों ठिकानों पर अलग-अलग रेड प्लान की, पहले कार्रवाई में पुलिस रतन राम सोरी के घर पहुंची जहां आंगन में छिपाकर रखी गई 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 2000 रुपये आंकी गई, इसके तुरंत बाद दूसरी सूचना पर पुलिस टीम ने सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में दबिश दी जहां से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 1400 रुपये बताई गई, दोनों जगहों पर पुलिस ने गवाहों के सामने पूरी कार्रवाई करते हुए कुल 17 लीटर अवैध शराब जब्त कर अपने कब्जे में ली, जांच में साफ हुआ कि आरोपी अवैध रूप से शराब तैयार कर बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद और सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि गरियाबंद पुलिस अब गांव-गांव तक सक्रिय होकर नशे के कारोबार पर नकेल कस रही है, पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, क्योंकि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी जब पुलिस और जनता साथ खड़े हों ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

