0 युवा प्रशासन में स्थापित करेंगे नई मिसाल – मुख्यमंत्री
रायपुर, 21 अगस्त (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी परीक्षा-2024 में सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट जारी कर सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी युवाओं ने कठिन मेहनत, अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा भी बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित युवा प्रशासनिक सेवा में सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता की नई मिसाल कायम करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन अधिकारियों का योगदान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा प्रदान करेगा।
अंत में मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

