बीजापुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर संबित मिश्रा के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पाठ्यक्रमपोषण भी, पढ़ाई भी पर आयोजित विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति चखियार खोखर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में यूनिसेफ समर्थित विक्रमसिला एजुकेशन रिसोर्स सोसायटी के जिला समन्वयक जगत मल्होत्रा तथा सभी पर्यवेक्षकों ने मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।प्रशिक्षण बीजापुर जिले की छह परियोजनाओं—बासागुड़ा, भैरमगढ़, बीजापुर, कुटरू, भोपालपटनम तथा उसूर—में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 1188 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कांता मेश्राम, पूनम सिंह सोम, कल्पना रथ और राजकुमार उसेंडी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, भाषा कौशल, सामाजिक सहभागिता तथा व्यवहारिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। वीडियो प्रदर्शन, समूह गतिविधियाँ और रोल-प्ले आधारित भ्यासों के माध्यम से यह समझाया गया कि खेल-आधारित शिक्षण पद्धति बच्चों की सीखने की क्षमता को प्रभावी रूप से बढ़ाती है।समापन सत्र में परियोजना अधिकारी कांता मेश्राम ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फीडबैक लेते हुए कार्यकर्ताओं को सीख को अपने दैनिक कार्यों में लागू करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।यह प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जगाने में बेहद प्रभावी सिद्ध हुआ।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

