-युवती की मां ने थाने में लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की लगाई गुहार
मीरजापुर 21 नवंबर (आरएनएस)। जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज के लैब टेक्नीशियन पर बेटी के साथ छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।दी गई तहरीर में युवती की मां ने आरोप लगाया कि बीते गुरुवार को जांच रिपोर्ट दिखाने और दवा इलाज कराने के लिए 18 वर्षीया बेटी अपने पिता के साथ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज गई थी। अस्पताल पर तैनात एलटी राकेश कुमार पटेल ने पति को चाय लाने के लिए अस्पताल से बाहर भेज दिया। जांच के नाम पर बेटी का पेट चेक करने लगा और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा।बेटी के आपत्ति करने पर एलटी उल्टी सीधी बातें करने लगा।शाम को पिता के साथ घर पहुंची पुत्री ने एलटी राकेश पटेल द्वारा जांच करने के नाम पर की गई छेडख़ानी के संबंध में बताया।इलाज के नाम पर बेटी के साथ अश्लील हरकत किए जाने से पूरा परिवार आक्रोशित हैं। युवती की मां ने लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं युवती के साथ थाने पर पहुंचे पिता ने एलटी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।इस संबंध में एलटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि युवती अपने पिता के साथ रिपोर्ट दिखाने और इलाज के लिए अस्पताल में आई थी युवती ने पेट दर्द की शिकायत की थी तो पेट का चेकअप किया था। युवती द्वारा छेडख़ानी का लगाया गया आरोप ग़लत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है एलटी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

