जांजगीर-चांपा,22 अप्रैल (आरएनएस)। पामगढ़ क्षेत्र में चमत्कार और इलाज का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (60 वर्ष), मूल निवासी नाशिक (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा किया था। इसी दौरान पीडि़ता अपनी सहेली के साथ उससे मिली, जहां आरोपी ने उसके हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिलाया और संपर्क में आ गया।आरोप है कि आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर पहले पामगढ़ क्षेत्र में बुलाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर बिलासपुर होते हुए मध्य प्रदेश के मैहर ले गया। वहां एक होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार अनाचार किया। इसके बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया।इतना ही नहीं, पीडि़ता के घर लौटने के बाद आरोपी ने उसे फोन कर परेशान करना शुरू किया। जब पीडि़ता ने संपर्क तोड़ दिया, तो उसने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मिली, जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्चहृस् की धारा 64(2) (एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना पामगढ़ पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

