० धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
० आरोपी से 01 नग धारदार चाकू किया गया जप्त
राजनांदगांव, 21 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक को पेट्रोलिंग दौरान शंकरपुर सरकारी स्कुल के पास हाथ में धारदार चाकू रखकर लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा कर धमकाते पाये जाने पर मौके पर ही आरोपी लोकेश पराते पिता तेजराम पराते उम्र 30 साल निवासी शांतिनगर गौरा चौरा के पास ओपी चिखली जिला राजनांदगावं को पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकु जप्त किया गया। और आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। टीप:- क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुण्डा, बदमाश और असमाजिक तत्वो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म0प्र0आर वंदना पटले, प्र0आर सुरेन्द्र रामटेके, प्र0आर अरविंद साहू आर0 सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, नागेश्वर साहू, तामेश्वर भुआर्य, गोपाल पैकरा, एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

