दुर्ग, 30 मई (आरएनएस)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीमज्ज् आकर्षण का पर्दाफाश- निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबलाज्ज् रही। कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से संबंधित जागरूकता नारे लगाए गए तथा आमजन को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी देने के लिए आईईसी सामग्री का वितरण किया गया।

रैली के पश्चात जिला चिकित्सालय प्रांगण में च्च्तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामज्ज् विषय पर रोल प्ले (नुक्कड़ नाटक) प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से तंबाकू एवं निकोटीन की लत से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने, इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओ.पी. वर्मा, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. विनिता धुर्वे, डॉ. बालवेंद्रे, डॉ. रेनू तिवारी, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू निषेध के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता नारे भी लगाए- च्च् तंबाकू को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ!ज्ज् च्च्तंबाकू छोड़ें, जीवन से जुड़ें!ज्ज् च्च् स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज- तंबाकू मुक्त हो हर आज!ज्ज् च्च् आज ही लें यह ठान, तंबाकू मुक्त बने हिंदुस्तान!ज्ज् विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और जनस्वास्थ्य संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
0

