दुर्ग, 21 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के जी.ई. रोड स्थित गंजपारा चौक के पास मुख्य पेयजल आपूर्ति की बड़ी पाइप लाइन में अचानक लिकेज हो गया है। इस लिकेज के कारण लगातार पानी सड़क पर बहता जा रहा है जिससे आसपास के क्षेत्र में आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। निगम जल विभाग द्वारा बताया गया है कि इस क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से फिल्टर प्लांट तक पहुँचने वाले रॉ-वॉटर की मात्रा में कमी आ रही है, जिसके कारण जल प्रदाय प्रणाली पर प्रभाव पडऩा स्वाभाविक है।
24 नवंबर को होगा रिपेयर कार्य
निगम टीम ने निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया है कि दिनांक
24 नवंबर 2025, सोमवार को सुबह की वाटर सप्लाई के बाद पाइप लाइन रिपेयर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान कार्य सुरक्षित व तेजी से पूरा करने हेतु संबंधित टंकियों से जारी सप्लाई रोक दी जाएगी या कम दबाव से दी जाएगी। इससे कई क्षेत्रों में पीने के पानी की उपलब्धता प्रभावित रहेगी।
कौन-कौन से क्षेत्र रहेंगे प्रभावित?
42 एम.एल.डी. से संचालित बघेरा पानी टंकी के अंतर्गत आने वाले सभी मोहल्ले, कॉलोनियाँ एवं वार्डों में
सोमवार को कम दबाव या अस्थायी रूप से जलापूर्ति बंद रह सकती है।
महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने अपील की है कि वे पूर्व में ही पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रह कर लें और किसी भी अनावश्यक कार्य हेतु जल उपयोग से बचें। प्रभावित क्षेत्रों में मांग अनुसार टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराई जाएगी
25 नवंबर से सामान्य होगी जलापूर्ति
निगम अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही
25 नवंबर 2025, मंगलवार से जलापूर्ति फिर सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
निगम का दावा है कि लिकेज की समस्या स्थायी रूप से समाधान कर उपभोक्ताओं को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
निगम का नागरिकों के लिए संदेश
केवल आवश्यक उपयोग के लिए पानी का भंडारण करें।
000
(रायपुर) अटल परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपयी की प्रतिमा का अनावरण रविवार को
रायपुर, 21 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के जेल तिराहा के करीब में अटल परिसर का लोकार्पण एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपयी की प्रतिमा का अनावरण दिनांक 23 नवंबर 2025 रविवार को प्रात: 11,30 बजे किया जाएगा। लोकार्पण वर्चुअल
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर निगम एमआईसी सदस्य गण,पार्षदगण भी उपस्थित रहेंगे।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

