बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर लंबे वक्त से महाकाव्य रामायण को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को 2 किस्तों में रिलीज किया जाएगा। यह तो जगजाहिर है कि इसका पहला भाग 2026 में रिलीज होगा, और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा। इस बीच, रामायण 2 की शूटिंग से जुड़ी ताजा जानकारी आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर अभिनीत रामायण 2 पर निर्माता जल्द काम शुरू करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि जनवरी, 2026 से दूसरे भाग की शूटिंग पर काम किया जा सकता है। हालांकि, निर्माताओं का आधिकारिक बयान आना बाकी है, जिसके बाद ही शूटिंग पर पुष्टि हो सकेगी। बता दें कि रामायण के दूसरे भाग पर 2025 से काम शुरू होना था, लेकिन फिल्म के मुख्य किरदारों की व्यस्तता के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया।
नितेश की रामायण में भगवान श्रीराम बने रणबीर, आगामी फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बची हुई शूटिंग दिसंबर में इटली में होगी। वहीं रावण का किरदार निभा रहे यश, गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा, हुनमान के किरदार में सनी देओल, आगामी फिल्म बॉर्डर 2 में व्यस्त हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

