फिरोजपुर 22 Nov, (Rns) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों की पालना करते हुए पंजाब पुलिस लगातार नशे के खिलाफ काम कर रही है। इसी बीच एएनटीएफ ने फिरोजपुर से 50 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 350 करोड़ आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक तस्कर एक कार में हेरोइन लेकर जा रहे थे, तभी एएनटीएफ ने कार्रवाई की।
आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव शेरावली छन्ना, कपूरथला के ताैर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ संदीप सिंह का पीछा कर रही थी। छिपने के लिए आरोपी ममदोट के गांव गजनीवाला की तरफ मुड़ गया। एएनटीएफ ने इसको ममदोट के गांव राउके हिठार में घेर लिया और फायरिंग के बाद इसे काबू कर लिया गया।

