बिलासपुर 22नवम्बर 2025(आरएनएस) कलेक्टर कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित एसपी ऑफिस के सामने एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां मल्टी लेवल कार पार्किंग के ठीक सामने लगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर बनाया गया छत्तीसगढ़ का नक्शा अधूरा होने और प्रतिमा की पूजा के लिए उचित सीढ़ी नहीं होने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने बताया कि महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने या पूजा करने में काफी दिक्कत होती है। न तो यहां चढ़ने के लिए सीधी बनी है और न ही सुविधाजनक व्यवस्था। लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है, ऐसे में प्रतिमा का अधूरा नक्शा और पूजा की असुविधा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपते हुए प्रतिमा तक पहुंचने के लिए मजबूत स्टील की सीढ़ी बनवाने की मांग की है। साथ ही अधूरे नक्शे को ठीक कर प्रतिमा की पूर्णता और गरिमा बनाए रखने की अपील भी की है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई करेगा, ताकि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने पूजा और माल्यार्पण बिना किसी परेशानी के किया जा सके। समाज के लोगो ने बताया कि पूजा करने में काफी समस्या होती है। यही कारण है कि कलेक्टर को आवेदन दिया गया है और मांग की गई है कि प्रतिमा का रख रखाव और पूजा अर्चना करने के लिए जगह दिया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

