बिलासपुर 22 नवम्बर 2025(आरएनएस) गायत्री शक्ति पीठ तथा माँ भगवती हरदेव लाल मंदिर गोल बाजार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 23 नवंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया ज रहा है। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर थाई राइड, दाँत संबंधी रोगों, स्किन तथा हृदय रोगों की जांच कर चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। शिविर में डॉ शुभाशीष महतो, डॉ ऍम पी सामल, डॉ आलोक सुल्तानिया, डॉ गीता विश्वकर्मा, डॉ एस बी सिंह तथा डॉ प्रियंका नेताम अपनी सेवाएं देंगे। शिविर सुबह 8 से 10 बजे तक हरदेव लाल मंदिर में सम्पन्न होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

