० किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें
० सुविधाओं की ली जानकारी
जशपुर, 22 नवम्बर (आरएनएस)। सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को दुलदुला धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यस्था की जानकारी ली। उन्होंने निरिक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में नया और पुराने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही किसानों का समय पर टोकन काटने और खरीदी केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किए। उन्होंने धान को सुरक्षित रखने के लिए त्रिपाल की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम नन्द जी पांडे डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, खाद्य विभाग, विपणन विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

