० धमतरी पुलिस की उल्लेखनीय सफलता: मध्यप्रदेश धार का सक्रिय गिरोह धमतरी पुलिस के हत्थे चढ़ा
धमतरी, 23 अप्रैल (आरएनएस)। दिनांक 07 एवं 08 फरवरी 2026 की दरमियानी रात धमतरी शहर स्थित आकाशगंगा कॉलोनी (फेज-1 एवं फेज-2) में चार आवासीय मकानों में सेंधमारी कर चोरी की घटनाएं घटित हुईं। सभी प्रभावित मकान थाना कोतवाली धमतरी से लगभग 2 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित हैं। घटना के समय संबंधित परिवार स्थानीय मेले में गए हुए थे, बाहर प्रवास पर थे अथवा अन्य कारणों से घर पर उपस्थित नहीं थे।
इस संबंध में दिनांक 08 से 10 फरवरी 2026 के मध्य थाना कोतवाली में कुल चार प्रकरण क्रमांक 0054, 0056, 0057 एवं 0059 पंजीबद्ध किए गए।
दर्ज प्रकरणों का विवरण
तुलसी राम ध्रुव
आकाशगंगा फेज-2, क्वार्टर नंबर क्च-8
सोने की अंगूठी एवं नगदी 25,000/- रुपये
विकास कटेन्द्र
आकाशगंगा फेज-1, मकान नंबर 41
चांदी के सिक्के, नगदी एवं घड़ी, कुल कीमती 48,200/- रुपये
रूपेन्द्र कुमार साहू
आकाशगंगा फेज-2, मकान नंबर 26
सोने के आभूषण (बाला, रिंग, मंगलसूत्र)
कुल मूल्य 40,000/- रुपये
उत्तम कुमार तिवारी
आकाशगंगा फेज-2, श्व-16 रूद्री रोड
नकदी (आलमारी एवं गुल्लक) 15,000/- रुपये
कुल अनुमानित नुकसान
1,28,200/- रुपये
आरोपियों की कार्यप्रणाली
चारों घटनाओं में आरोपियों की कार्यप्रणाली समान रही। आरोपियों ने केवल उन मकानों को निशाना बनाया, जिनमें ताला लगा हुआ था और परिवार अनुपस्थित थे। रात्रि 11:00 बजे से प्रात: 03:00 बजे के बीच मुख्य द्वार के ताले/कुंडी को तोड़कर घर में प्रवेश किया गया।
घर के सभी कमरों की तलाशी लेकर आलमारियां तोड़ी गईं तथा आभूषण एवं नगदी चोरी कर आरोपी फरार हो गए।
स्नढ्ढक्र क्रमांक 0059 में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रात: 02:56 बजे चार अज्ञात व्यक्तियों को घर में प्रवेश करते स्पष्ट देखा गया। घटना के पश्चात आरोपी धमतरी बस स्टैंड से बस द्वारा रवाना हो गए।
विवेचना एवं तकनीकी अनुसंधान-
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई।
आरोपियों के मूवमेंट का पता लगाने हेतु विभिन्न स्थानों से टावर डंप प्राप्त किए गए।
दिनांक 09 फरवरी 2026 को कोरबा जिले की एनटीपीसी कॉलोनी में भी इसी प्रकार की चोरी की सूचना प्राप्त हुई। धमतरी पुलिस द्वारा कोरबा पुलिस से समन्वय स्थापित कर घटनास्थल का निरीक्षण एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।
इसके उपरांत 12-13 फरवरी 2026 को अंबिकापुर में भी इसी प्रकार की चोरी की घटना सामने आई। वहां भी टावर डंप, रूट विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पुष्टि हुई कि एक ही गिरोह विभिन्न जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा है।
तकनीकी विश्लेषण में पाया गया कि चारों आरोपियों में केवल एक व्यक्ति मोबाइल का उपयोग करता था, वह भी सीमित समय के लिए।
आपसी संपर्क के लिए इंस्टाग्राम चैट का उपयोग किया जाता था।
ऑल इंडिया पुलिस ग्रुप में सीसीटीवी फोटो साझा करने पर आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के टाटा थाना क्षेत्र के एक सक्रिय चोर गिरोह के रूप में हुई।
विशेष टीम का गठन एवं गिरफ्तारी
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर मध्यप्रदेश के धार जिले रवाना किया गया।
टीम द्वारा लगभग 9 दिनों तक लगातार निगरानी रखते हुए विभिन्न वेशभूषा में कार्यवाही की गई।
सफलतापूर्वक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
नाम: दिनेश बवानिया
पिता: इंदु सिंह बवानिया
आयु: 28 वर्ष
निवासी: टाटा थाना क्षेत्र, जिला धार (म.प्र.)
लागू धाराएं (भारतीय न्याय संहिता, 2023)
धारा 331(4) घर में सेंध लगाकर चोरी
धारा 305(ए) – रात्रि में चोरी
धारा 3(5) – सामूहिक अपराध (एफआईआर 0059 में अतिरिक्त)
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरण (पाना, पेचकस आदि) बरामद किए गए। साथ ही एफआईआर क्रमांक 0054 में चोरी हुई सोने की अंगूठी भी बरामद की गई है, जिसकी पहचान की कार्यवाही पृथक से की जाएगी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की वस्तुओं को आपस में बांटकर बेच दिया जाता था।
इसी गिरोह ने हाल ही में कोरबा, अंबिकापुर और राजनांदगांव में भी सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
आगे की कार्यवाही-
शेष तीन आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी हेतु शीघ्र ही टीम रवाना की जाएगी। चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

