राजनांदगांव, 22 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा पुलिस जवानों को ब्रीफ कर अलग-अलग तीन टीम बनाकर कर संबधित क्षेत्र में रवाना किया गया। जिसके अंतर्गत टीमों ने चिखली के बजरंगपुर, नवागांव, शंकरपुर, गोरी नगर एवं थाना बसंतपुर के राजीव नगर, देवार पारा में स्कूल मैदान, खेल मैदान, चौक चौराहों आदि सार्वजनिक स्थानों की जांच की। पुलिस का कांबिंग गश्त का रात्रि 10 बजे से1 बजे तक चला।
इस दौरान महावीर चौक, गौरव पथ एवं यातायात पुलिस द्वारा एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति, वस्तु की जांच और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। इस अभियान में तीन राजपत्रित अधिकारी एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक , डीएसपी ऑप्स अम्ब्रोस कुजुर और 6 इंस्पेक्टर सहित कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चिखली चौकी, तुमड़ीबोड एवं रक्षित केन्द्र के 50 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
यह विशेष कांबिंग गश्त अभियान का उद्देश्य है असामजिक तत्वों में कानून के प्रति भय और जनता का पुलिस के प्रति भरोसे में वृद्धि,,आगे भी नियमित रूप यह अभियान जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

