—– राजस्व न्यायालयों में लम्बित उ0प्र0राजस्व संहिता-2006 के समय सीमा के उपरान्त लम्बित वादो का विवरण उपलब्ध न कराये जाने के कारण एडीएम ने पेशकारों का वेतन किया बाधित।
कुशीनगर, 22 नम्बर (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा समस्त पीठासीन अधिकारी, राजस्व न्यायालय को आर0 सी0 सी0 एम0 एस0 पोर्टल पर दर्ज राजस्व संहिता 2006 के समय सीमा के उपरान्त लम्बित वादों की सूची नियत प्रारूप पर उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। बावजूद इसके पेशकारों द्वारा उक्त वाछिंत सूचना अब तक उपलब्ध नही कराया गया है। जिससे परिलक्षित होता है कि पेशकारों द्वारा सूचारू रूप से अपने पदीय दायित्यों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है और न ही उच्चधिकारी के आदेशों का समय से पालन किया जा रहा है। जो कि घोर लापरवाही का द्योतक है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में काफी रोष व्यक्त करते हुए समस्त पेशकारों व नायब तहसीलदार के पेशकार र0का0 का वेतन वाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त का क्रम में अपर जिलाधिकारी ने न्यायालय उप जिलाधिकारी पडरौना के पेशकार निसार अहमद, रिक्त न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्या0) पडरौना, न्यायालय तहसीलदार पडऱौना रिक्त, न्यायालय नायब तह0 पडरौना बलराम कुशवाहा, न्यायालय नायब तह0 कोटवा पडरौना अरविंद कुमार लेखपाल, न्यायालय उपजिलाधिकारी खड्डा अमानत हुसैन, न्यायालय तहसीलदार खड्डा नर्वदा सिंह, न्यायालय नायब तहसीलदार खड्डा अजीत कुमार (आरके), न्यायालय उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अनीश कुमार श्रीवास्तव, न्यायालय तहसीलदार कप्तानगज अभिषेक सिंह लेखपाल, न्यायालय नायब तहसीलदार कप्तानगंज परमहंस (आर0के0), न्यायालय उप जिलाधिकारी हाटा ब्रजेश पाठक, न्यायालय तहसीलदार हाटा खुशबू श्रीवास्तव, न्यायालय नायब तहसीलदार हाटा कृष्ण प्रसाद, न्यायालय उप जिलाधिकारी कसया सुनील कुमार, न्यायालय तहसीलदार कसया राजकुमार गुप्ता, न्यायालय नायब तह0 कसया मार्कण्डेय मणि (आरके) न्यायालय नायब तह0 फ़ाजि़लनगर कसया विनोद सिंह लेखपाल, न्यायालय उपजिलाधिकारी तमकुहीराज वृजेश कुमार गौतम, न्यायालय तहसीलदार तमकुही राज जितेन्द्र कुमार यादव 1, न्यायालय नायब तह0 तरया तमकुहीराज राम हरख यादव (आरके), न्यायालय नायब तह0 कोटवा तमकुहीराज हरिनरायन गुप्ता (आर0के0) शामिल है। अपर जिलाधिकारी ने उक्त पेशकार र0का0 का वेतन सूचना उपलब्ध कराने तक वाधित किया है। सूचना प्राप्त होने का प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरान्त ही वेतन आहरित किया जायेगा तथा समस्त पीठासीन अधिकारी राजस्व न्यायालय जनपद कुशीनगर को निर्देशित किया है कि अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक के पूर्व उक्त वांछित सूचना उपलब्ध कराना सनिश्चित करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

