कुशीनगर, 22 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जनपद आगमन के दौरान जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराई जाय। उन्होंने विधिवत रूप से सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हर घर पहुंचेगी सरकार की नल जल योजना। जल शक्ति मंत्री ने बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हर घर नल जल योजना महत्वपूर्ण योजना है। इसे घर घर पहुंचाने के लिए जन जागरण के लिए जनप्रतिनिधि और जागरूक लोग आगे आएं। बिहार में एनडीए की सरकार के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा इतिहास पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई जैसे राष्ट्र गौरव के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन के विकास के कार्य कर रही है। यहां से वह बुद्ध स्थली और वहां से देवरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेने निकल गए। इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, संजय शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सभासद प्रभुनाथ सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

