पीने का पानी आ रहा गन्दा , महापौर से हुई शिकायत
प्रयागराज,22 नवंबर (आरएनएस)। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीश चन्द्र दुबे ने प्रयागराज के महापौर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है कि जोन 4 में पूर्व पार्षद अशोक सोनकर सहित काई घरों में नाले के पानी घुस गया है। जिसके करण मोहल्ले वाले परेशान हैं। पीने का पानी भी गन्दा आ रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि अगर नगर निगम ने नाले की सफाई सही से कराई होती आज हम परेशान नहीं होते। आज हम लोगो नाले का पानी पीने के लिये मजबूर हैं।
महापौर से मिलने वालों में श्रीश चन्द्र दुबे, बबलू सोनकर, सुरेश पटेल, पूर्व पार्षद अशोक सोनकर, अंबुज श्रीवास्तव, राजू यादव और बबलू सोनकर आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

