संविधान शक्ति युग कार्यक्रम का आयोजन 26 नवम्बर को
प्रयागराज,22 नवंबर (आरएनएस)। जनपद के विभिन्न समता न्यायप्रिय अम्बेडकरवादी संगठनों, भारतीय संविधान के पक्षधर विचारकों द्वारा संविधान दिवस (26 नवम्बर 1949) की 76 वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से संविधान के सम्मान में संविधान मेला व संविधान महोत्सव का आयोजन सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर किया जा रहा है। वहीं जनपद की समस्त बहुजन बाहुल्य बस्तियों में शाम 06 बजे से संविधान शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बहुजन बाहुल्य बस्तियों में संविधान के सम्मान में शाम छ बजे दीपक, मोमबत्ती जलाकर इसकी शुरुआत की जाएगी तथा उक्त अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार भारत के दलित आदिवासी बाहुल्य राज्यो में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संविधान के पक्षधर सभी आम्बेडकरवादी विचारकों से संविधान दिवस के दिन 26 नवम्बर को दीपक जलाने का आह्वान किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद के समस्त सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों व संस्थाओं में डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा), प्रबुद्ध फाउंडेशन, बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, अम्बेडकर मिशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, मिशन जय भीम आदि संगठनों के तत्वावधान में नगर की दलित बस्तियों में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन कर भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।
संयोजक एड कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि संविधान की 76वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास पूर्वक विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाएगा। देश की एकता व अखण्डता, संविधान की रक्षा प्रत्येक भारत के नागरिकों को न केवल सामाजिक अपितु संवैधानिक दायित्व है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

