लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। सुदर्शन न्यूज चैनल के पत्रकार सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकार का हालचाल जाना।ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुशील अवस्थी ने सत्ता से जुड़े कुछ लोगों की कार्यशैली की आलोचना की थी, जिसके बाद उन पर अज्ञात अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। पत्रकार के परिजनों व सहयोगियों ने बताया कि हमले की वीडियो, संदिग्धों की फोटो और वाहन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सच बोलना और सच लिखना यहां अपराध की श्रेणी में आता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे बेखौफ होकर किसी पर भी हमला कर रहे हैं।अजय राय ने मांग की कि पत्रकार को निशाना बनाने वाले हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए, ताकि प्रदेश में पत्रकारों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेलोकबंधु अस्पताल पहुंचने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी, लखनऊ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, बद्री विशाल तिवारी, अब्दुल्ला शेर खान, शैलेन्द्र दीक्षित, आर्यन मिश्रा सहित कई अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

