बीजपुर/सोनभद्र,22 नवंबर (आरएनएस)। प्रयागराज में आयोजित 40वीं ऑल इंडिया इंदिरा मैराथनदृ2025 में सीआईएसएफ की एथलीट एलध्एएसआई रीनू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीनू ने 42.195 किमी की कठिन मैराथन को 02रू53रू02 घंटे में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रीनू की यह उपलब्धि बल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और सभी कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। रीनू की लगन, अनुशासन और उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता पूरे बल के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

