कोन/सोनभद्र,22 नवंबर (आरएनएस)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा में मोड़ के पास आमने-सामने बाइक और ऑटो में सुबह लगभग 8 बजे टक्कर हो गयी। टक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, वहीं ऑटो चालक व बाईक चालक दोनों जख्मी हो गये। राहगीरों के सहयोग से घायलों को निजी वाहन से दुद्धी अस्पताल ले जाया गया जहाँ बाईक चालक अनिल गुप्ता वर्ष लगभग, 26 वर्ष निवासी फुलवार (महुली) थाना विंढमगंज को दुद्धी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑटो चालक श्रवण यादव वर्ष लगभग 22 वर्ष निवासी को प्राईवेट अस्पताल दुद्धी में ईलाज चल रहा है।
बताया जा रहा कि युवक का दाहिना पैर टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो विंढमगंज से सब्जी लेकर कुड़वा आ रहा था और बाईक चालक कुड़वा अपने ससुराल से घर जा रहा था कि अचानक कुड़वा मोड़ पर टक्कर हो गयी। घटना की सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान कुड़वा को सौंप दिया। जिसके क्रम में कुछ जानकारों का कहना है कि कोन विंढमगंज मार्ग जर्जर होने से आय दिन दुर्घटना हो रही है जिसे तत्काल मरम्मत कराने की जरूरत है ताकि लोगों की जिंदगी बच सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

