उत्तर प्रदेश अंडर 23 टीम में अर्जुन का चयन
सुल्तानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। एक और होनहार क्रिकेट खिलाड़ी का सलेक्शन यूपी टीम में हो गया है। अंडर 23 की टीम में जिले के खिलाड़ी के चयन होने से खिलाडिय़ों समेत प्रशंसकों में हर्ष का माहौल है परिवार को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। बताते चले बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर 23 प्रतियोगिता के लिए सुल्तानपुर से अर्जुन कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। जयपुर में आयोजित अंडर 23 प्रतियोगिता में त्रिपुरा के विरुद्ध मैच में अर्जुन सिंह यूपी टीम में शामिल होंगे। अर्जुन सिंह विगत कई वर्षों से जिला क्रिकेट संघ सुल्तानपुर की ओर से भाग ले रहे हैं और यू पी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यू पी प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं.अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी के लिए यूपी टीम की ओर से कैंप कर चुके हैं अर्जुन कई वर्षों से जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर लीग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं अर्जुन ग्राम देवडीह बलिया के मूल निवासी हैं उनकी मां उमा सिंह ने श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर सुल्तानपुर से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की थी इस दौरान अर्जुन सिंह सुल्तानपुर में जिला क्रिकेट संघ सचिव असद अहमद के संपर्क मे आये अब अर्जुन सिंह इन्हीं के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेल रहे हैं। अर्जुन ने जिला लीग में खेलने के साथ-साथ भारत की कई नामचीन अकादमी जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीधरन एकेडमी हैदराबाद, राहुल द्रविड़ के कोच गुलाम समदानी सर बेंगलुरु और पंकज सिंह क्रिकेट अकादमी जयपुर में भी समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। अर्जुन खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी मेधावी छात्र रहे हैं उन्होंने 10 में 10सीजीपीए और 12 में 90 प्रतिशत हासिल किया और बेंगलुरु के प्रतिष्ठित कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। अर्जुन सिंह के पिता अरविंद कुमार सिंह आईएएस अधिकारी रहे हैं जो अब रिटायर हो चुके हैं ।अर्जुन सिंह के चयन पर गनपत सहाय कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डे बजरंगी, अजय सिंह प्रबंधक श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर सुल्तानपुर तथा अंग्रेज सिंह राणा प्रधानाचार्य गनपत सहाय पी जी कालेज ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद संतोष दूबे अब्दुल गफ्फार सुभाष तिवारी मुकेश दूबे अजय सिंह सकलेन अब्दुल मोमिन और शहर के खिलाड़ी और खेल प्रशंसकों ने अर्जुन के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

