सुल्तानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जिले के अलीगंज बाजार स्थित दाउदपुर लंगड़ी में हजरत विलायत अली शाह बाबा का 50वां सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स में हिंदुस्तान के कोने-कोने से पहुंचे अकीदतमंदों ने मजार पर चादर पेश की और अपनी मुरादें मांगी।
मेला संचालक दिलशाद बाबा कादरी ने भी बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन-चौन की दुआ की। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले मुरीदों के लिए भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई थी। उर्स के दौरान “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा। वहीं, नामचीन कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। देर रात तक चली कव्वाली ने उर्स की रौनक में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में गुड्डू खान, मौलाना शरीफ, राजा कादरी, अकरम कादरी, सज्जाद अहमद, कबीर कादरी, मोहम्मद आरिफ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

