कबीरधाम, 22 नवंबर (आरएनएस)। पेचकस से चार लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी आरोपी अशोक साहू को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाया है। आरोपी ने एक साल पहले पेचकस जैसे धारदार औजार से प्राणघातक हमला कर एक व्यक्ति की हत्या तथा तीन अन्य व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल किया था। मामले की विस्तृत विवेचना और समुचित दस्तावेजीकरण के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
बता दें कि प्रार्थी गैंदलाल साहू पिता रोहित साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बिरनपुर खुर्द, चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा, अपने परिवारजनों के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2024 की शाम लगभग 5 बजे उसके पिता रोहित साहू घायल अवस्था में घर आए। उनके गले और बाईं गाल में गंभीर चोटें थीं तथा रक्तस्राव हो रहा था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांव के ही अशोक साहू ने जान से मारने की नीयत से पेचकस से वार कर चोट पहुंचाई। घटना की जानकारी ग्रामजन को देने तथा पिता को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने पूर्व प्रार्थी जब गांव के शीतला मंदिर के पास पहुंचा, तब आरोपी अशोक साहू ने आहत उतरा साहू, तीजू साहू और शौच कर लौट रहे दुकल्हा साहू पर भी पेचकस से जानलेवा हमला किया। घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल कवर्धा ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही प्रार्थी के पिता रोहित साहू की मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कवर्धा में धारा 103(1), 109, 115(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों में विशेष टीम गठित कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। टीम ने तीव्रता, सजगता और कुशल समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक साहू पिता भोकू उर्फ महेत्तर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बिरनपुर खुर्द को मौके से ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार पेचकस को विधिवत जप्त किया गया। धारा 118(1), 131 बी.एन.एस. की अतिरिक्त धाराएँ जोड़ते हुए आरोपी को दिनांक 28.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय कवर्धा में प्रस्तुत किया गया। विस्तृत सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने दिनांक 30.10.2025 को आरोपी अशोक साहू पिता भोकू उफऱ् मेहत्तर साहू 35 साल बिरनपुर खुर्दको दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सतीश चंद्रवंशी, हेमप्रसाद चंद्रवंशी, आरक्षक गीताराम श्रीवास, प्रवीण साहू और मिथुननाथ योगी का सराहनीय योगदान रहा। उनके परिश्रम, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी टीमवर्क से गंभीर अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ और आरोपी को कानून के कठोर प्रावधानों के तहत दंडित कराया जा सका।
लोकेश
000७९
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

