रायपुर, 22 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान अभियान चलाते हुए कुल 275 स्थाई/ गिरफ्तारी वारंट तामिल -इनमें, कई वर्षो से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की, तामिली की गई है। अभियान कार्यवाही के दौरान गुण्डा/बदमाशों की भी की गई चेकिंग की गई। वारंटियों में 7 वर्ष से अधिक फऱार आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया। पिछले 24 घंटे में कुल 275 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों,अधिकारी -कर्मचारियों के लगभग 100 टीमो द्वारा चलाया गया।
बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज, रायपुर अमरेश मिश्रा एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में दिनांक 21.11.2025 को समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष अभियान कार्यवाही के विगत 24 घंटे के दौरान अलग – अलग थानों के हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 275 स्थायी वारंट एवं अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
लोकेश
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

