रायपुर, २२ नवंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के अमलीडीह कॉलानी के पास एक युवती की लाश मिली है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिली। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र १८ से २० साल बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कही और कर उसकी लाश को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नही हो पाई है। लाश मिलने की सूचना के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम एम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

