0 पुलिस ने किया 15 दिनों में 308.8 क्विंटल अवैध धान जब्त
गरियाबंद, 22 नवंबर (आरएनएस)। गरियाबंद पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.11.2025 को थाना देवभोग के द्वारा 120 कट्टा अवैध धान परिवहन के साथ दो बोलेरो पीकअप वाहन को जप्त किया है। पुलिस ने पिछले 15 दिनों में दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 308.8 क्विंटल कीमती 09 लाख 57 हजार 280 रूपये का अवैध धान जप्त किया गया है। बता दें कि गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 22.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिला की उडि़सा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 120 कट्टा अवैध धान परिवहन करत दो बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी 04 ओ.डी. 3090 एवं बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी. 08 ई. 9187 को थाना देवभोग के द्वारा जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 15 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 14 प्रकरणों में 772 कट्टा अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने विगत 15 दिवस में कुल 14 चार पहिया वाहनों में 772 कट्टा धान कुल 308.8 क्विंटल कुल कीमती 09 लाख 57 हजार 280 रूपये। विगत 15 दिवस में अवैध धान परिवहन करते जप्त वाहन – 01) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 पीएम 4713, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 जे.बी. 2167, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-23 जे. 7136, बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी 24 के. 1584, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-25 4232
06) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.आर. 21 डी. 6055, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-04 जेबी. 2505, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-07 एव्ही. 4930, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-18 एम. 0736, बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी.-24 एल. 4514, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-23 एल.2164, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-04 ओ.डी.3090, बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी.-08 ई. 9187 तथा क ट्रेक्टर जब्त किया गया है।
लोकेश
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

